अयोध्या17अगस्त26*बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल
भेलसर(अयोध्या)बार एसोसिएशन तहसील रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
चुनाव अधिकारी चौधरी अजीमुद्दीन ने बताया कि बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी राम मिलन यादव व रमेश चंद्र शुक्ला ने व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने व उपाध्यक्ष द्वितीय पद के लिए दीपक कुमार ने व महामंत्री पद के लिए अखिलेश कुमार अवस्थी व देवेन्द्र कुमार तिवारी ने व संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए विकार आलम ने व गवर्निंग काउंसिल सीनियर पद के लिए सीताराम वर्मा व ईश्वर चन्द्र शर्मा ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के चैयरमैन अब्दुल हई खान,मो फ़हीम खान,राम भोला तिवारी व गोरखनाथ तिवारी व शिव वरदान तिवारी उपस्थित रहे।

More Stories
*मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
नई दिल्ली17अगस्त26*ISI से कनेक्शन वाले 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क खत्म हुआ- अमित शाह
कौशाम्बी17अगस्त26*प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 3 साल कार्यकाल पूरे होने पर जरूरतमंदो को फल मिठाई वितरित किया -*