अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या17अक्टूबर23*ओवरटेक के चक्कर में भिड़े डंफर व पिकप दो गम्भीर जिला अस्पताल रेफर
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग गम्भीर रूप से से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची मवई पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया।
जानकारी एक अनुसार मवई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ अयोध्या पर मवई चौराहा पर स्थित बैंक आफ इंडिया की दुल्लापुर शाखा के सामने सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे लखनऊ की ओर जा रहे डंफर व पिकप की ओवरटेक के चक्कर मे जोरदार टक्कर हो गई जिसमें पिकप चालक व पिकप में बैठा एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया।लोगों ने घटना की सूचना मवई पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशा शुक्ला व उपनिरीक्षक गुलाम रसूल तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगो की मदद से गम्भीर रूप से घायल पिकप चालक व उसके बहनोई को बाहर निकाला और गम्भीर रूप से दोनो घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल सीएचसी मवई भेजवाया।घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उसके बाद पुलिस दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाकर आवागमन बहाल कराया।थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवई चौराहा पर बैंक ऑफ इंडिया की दुल्लापुर शाखा के सामने लखनऊ की ओर जा रहे डंफर संख्या यूपी 32आर एन 7550 व पिकप संख्या यूपी 42 टी 2914 की ओवर टेक के चक्कर मे दोनो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें पिकप चालक मोहम्मद शहजाद पुत्र मोहम्मद जलील निवासी ग्राम नियावां थाना कैंट जनपद अयोध्या व उनके बहनोई बबलू उर्फ मोहम्मद रफी पुत्र फतेह मोहम्मद गम्भीर रुप से घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी मवई भेजा गया जिनकी हालत गम्भीर देखते गए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें