बांदा11अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा तिंदवारी थाना का किया गया निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* आज दिनांक 11.04.2026 को पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा थाना तिंदवारी का निरीक्षण किया गया । इस दौरान थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली गई साथ ही निर्देशित किया गया कि ऐसे हॉटस्पॉट को चिन्हित करें जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे । अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए साथ ही लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके । लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए साथ ही निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, कम्प्यूटर कक्ष, बैरक, मेस तथा थाने की साफ-सफाई आदि का गहन अवलोकन कर कमियों को जल्द पूरा करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,