October 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या16नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की प्रमुख खबरे

अयोध्या16नवम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से आज की प्रमुख खबरे

[16/11, 3:44 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या
खेत मे सिचाई के विवाद को लेकर दो पक्षों जमकर मारपीट।मारपीट में घायल बक्श गोस्वामी की इलाज के दौरान मौत। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस किया दर्ज।मवई थाना के सैदपुर खरिका गांव का है मामला।
[16/11, 3:44 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *दो पक्षों के बीच मारपीट में एक वृद्ध की मौत*

?चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

?ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान हुई वृद्ध की मौत

रूदौली अयोध्या
मवई थाना क्षेत्र के ग्राम खरिका मजरे सैदपुर गांव में खेत में पानी का पाइप बिछाने को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम खरिका निवासी गया बक्स(65) पुत्र राम केतार रविवार की शाम को खेत की सिंचाई के लिए नलकूप से अपने खेत तक पाइप बिछा रहे थे। उसी रास्ते में गांव निवासी व विपक्षी अमर बहादुर व विशाल की लगभग तीन बिस्वा जमीन थी। इसकी जानकारी विपक्षी को हुई तो विपक्षी अमर बहादुर, विशाल, अंकित व कैलाश वहां आ धमके। मृतक को अपनी जमीन पर पाइप बिछाने से मना कर दिया।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडा चलने लगा। मारपीट के दौरान एक पक्ष के गयाबख्श के सिर में डंडा-लाठी से किसी ने जोर से प्रहार कर दिया। चर्चा यह भी है कि वृद्ध के सिर पर कुदाल से हमला किया गया। इससे वह अचेत होकर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय व सैदपुर चौकी प्रभारी प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों से उसे तत्काल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र भोला की तहरीर पर अमर बहादुर पुत्र राम कैलाश,विशाल पुत्र बाबूराम, कैलाश पुत्र जग प्रसाद व अंकित पुत्र शिवानन्द के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
[16/11, 3:44 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *पांच साल दस महीना के कार्यकाल मे 67दिन के अध्यापन कार्य करने वाली शिक्षिका पर परीषदीय विद्यालय के अधिकारी मौन एक साल 9माह से उक्त शिक्षिका कहां है कोई नही जानता।खंड शिक्षाधिकारी ने मामले की रिपोर्ट,बेसिक शिक्षाधिकारी अयोध्या के पास भेजने की भरी हामी।मामला सोहावल खंड शिक्षा क्षेत्र दोस्तपुर रग्घू प्राथमिक विद्यालय का*
[16/11, 3:44 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या
भाजपा किसान मोर्चा अयोध्या महानगर में निकलेगी ट्रैक्टर रैली। 23 नवम्बर को किसानों के समर्थन में निकालेगी ट्रैक्टर रैली।शहर के जीआईसी मैदान से किसान निकलेगें टैक्टर रैली।महानगर भ्रमण के बाद वापस जीआईसी ग्राउण्ड में होगा रैली का समापन।
[16/11, 3:44 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *341 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी यूपी (पूर्वांचल) के लिए बहुत खास है*
इस एक्सप्रेस-वे किनारों पर 8 जगहों पर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां और उद्योग लगाए जाएंगे। बड़ी टाउनशिप बसाने की योजना है। एक्सप्रेव-वे पर 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गई जिस पर वायुसेना के फाइटर जेट उतर सकते हैं। जानिए योगी आदित्यनाथ सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की 10 बड़ी बातें।
*पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बारे में 10 बड़ी बातें जानिए*
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बारे में कहा जा रहा है कि ये पूर्वी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की आर्थिक रीढ़ साबित होगा। 340.824 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के 9 जिलों से होकर गुजरा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना को इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) मोड पर लागू किया जा रहा है। *लखनऊ से गाजीपुर* तक जोड़ने वाले 6 लेन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 341 किलोमीटर है। इसकी कुल लागत 22,494.66 करोड़ रुपए है।पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत कुल 18 फ्लाईओवर 7 रेलवे ओवर ब्रिज (ROB), 7 बड़े पुल, 118 छोटे पुल, 13 इंटरचेंज (6 टोल शामिल), 05 रैंप प्लाजा, 271 अंडरपास, और 503 पुलिया बनाई गई हैं।पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने के बाद गाजीपुर से लखनऊ की यात्रा करीब करीब 4 घंटे में पूरी हो सकेगी। हाईवे पर अधिकतम रफ्तार अधिकतम मानक रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरुआत लखनऊ में सुल्तानपुर रोड (एनएच- 731) के पास चांद सराय गांव है। जबकि ये एक्सप्रेस-वे गाजीपुर जिले में यूपी बिहार की सीमा से 18 किलोमीटर पहले हैदरिया गांव में समाप्त होता है।
ये एक्सप्रेस-वे purvanchal expressway route प्रदेश के 9 जिलों में लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ मऊ और गाजीपुर से होकर गुजरा है।
अक्टूबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था एक्सप्रेस वे का शिलान्यास, कोरोना के बाद भी 36 महीने में बनकर हुआ तैयार। *सुल्तानपुर* जिले में 3.5 कि.मी. की एक एयर स्ट्रिप बनायी गयी है, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमान एवं अन्य विमान आपात लैंडिंग कर सकेंगे।जिन क्षेत्रों से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उन्हें आर्थिक और सामाजिक लाभ होगा। कृषि, वाणिज्य, पर्यटन और अन्य औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शैक्षिक संस्थान, चिकित्सा संस्थान, नए टाउनशिप और अन्य विभिन्न वाणिज्यिक सेट अप विकसित किए जाएंगे, विशेष रूप से एक्सप्रेस-वे क्षेत्रों के पास, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होगा। राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
*पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे किनारों पर 8 जगहों पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाए जाएंगे*।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण (upeida)की तरफ से 13 इंटरचेंज और 11 स्थानों पर टोल की व्यवस्था की गई है। इसमें 6 स्थानों पर टोल प्लाजा और 5 जगहों पर रैंप प्लाजा बनाए गए हैं। 431 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे गुजरा तो 9 जिलों से है लेकिन इसका फायदा पूर्वी यूपी के अन्य जिलों के अलावा बिहार को भी होगा। प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के आसपास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुताबिक इसके लिए 12 जिलों में 9179 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। यूपीडा के मुताबिक इन जिलों में टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फूड प्रोसेसिंग, केमिकल (रसायन), होजरी,दवा और मशीन के उद्यम लगाए जाएंगे
[16/11, 3:44 PM] Abdul jabbar Ayodhya: आज से करवट लेगा मौसम।

अयोध्या
*मौसम पूर्ब अनुमान 17 से मौसम में बदलाव संभव 17 से घने बादल बनेंगे 18 से हल्की बूंदाबांदी संभव 19 ,20 में गरज चमक और कुछ तेज हवाओं के साथ हरदोई लखनऊ सीतापुर उन्नाव कानपुर और भी आसपास के जिलो में हल्की से मध्यम बरसात य कुछ मध्यम बौछारें संभव 20 को तापमान में भारी गिरावट होगी बहुत अधिक ठंडक बढ़ जाएगी 20 को 21 से मौसम कुछ साफ होगा*

Taza Khabar