अब्दुल जब्बार
अयोध्या15अप्रैल24*अनियंत्रित पिकप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज के दौरान निधन
भेलसर(अयोध्या)अपने परिवार के साथ बाजार जा रही पाच वर्षीय बालिका को अनियंत्रित गति से जा रही पिकप ने टक्कर मार दी।गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज के दौरान सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रुदौली में निधन हो गया।घटना थाना बाबा बाजार क्षेत्र के बहापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को घटी।
प्रभारी निरीक्षक बाबा बाजार राजेश सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम बाबा बाजार की साप्ताहिक बाजार में अपने परिवार के साथ आ रही सानिया उम्र 5 वर्ष पुत्री सूरज गौतम निवासी ग्राम बहापुर मजरे भवानीपुर को मां कामाख्या मंदिर की तरफ से आई पिकप ने बहापुर पेट्रोल पम्प के निकट टक्कर मार दी।गंभीर हालत में सानिया को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया।इलाज के दौरान सानिया का निधन हो गया।पिकप को कब्जे में ले लिया गया है।पिकप का ड्राइवर मौके से भाग निकला है।

More Stories
रीवा21अगस्त26*झमाझम बारिश से घर में घुसा पानी, सालभर का अनाज हुआ बर्बाद
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, DM-SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा, चोरी के सामान और तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार