अयोध्या14जुलाई24*ऑनलाइन हाजिरी तत्काल बंद हो तथा तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए- राकेश पांडेय*
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अयोध्या के जिला अध्यक्ष राकेश पांडे के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की एक बैठक पंडित हृदयराम शर्मा पी डी पांडेय इंटर कॉलेज सोनैसा रसूलाबाद विद्यालय में हुई । जिसका संचालन जिला मंत्री आलोक तिवारी ने किया। जिला कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश पांडे ने राजकीय माध्यमिक शिक्षकों तथा कर्मचारी व प्राथमिक शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी के बिना वेतन न दिए जाने के निर्णय का कड़ा प्रतिरोध किया है। श्री पांडे ने कहा कि सरकार शिक्षकों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है जबकि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। सरकार व शासन दूषित मानसिकता के तहत उत्पीड़न करने के उद्देश्य से ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू की है। श्री पांडेय ने तदर्थ शिक्षकों के मुद्दे को उठाते हुए कहा की 2000 पहले के तथा बाद के सभी शिक्षकों को विनियमितीकरण किया जाना चाहिए। सरकार द्वारा बहुत ही काम मंडे पर नियुक्ति उनके साथ अन्याय है जिसे माध्यमिक शिक्षक संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा की यह सरकार शिक्षक और कर्मचारी विरोधी है। नए-नए फरमान जारी करके शिक्षकों का उत्पीड़न करती है। बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ के फॉरेस्ट जिला उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी एवं प्रधानाचार्य संजीव चतुर्वेदी, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, ऑडिटर रामनारायण पांडे महानगर अध्यक्ष अनूप पांडे, महानगर मंत्री डॉ पंकज शुक्ला, प्रधानाचार्य डॉ शिवकुमार मिश्र, देवदत्त शुक्ला, अतुल मिश्रा, अनिल पांडे, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
More Stories
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*उत्तर प्रदेश में गठबंधन मे शामिल दलों को धमकाने वाली कांग्रेस की होर्डिंग्स को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।*