अयोध्या13अक्टूबर*नकली सीमेण्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक अभि0 गिरफ्तार।
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
द्वारा अपराधियो पर नकेल कसने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी अयोध्या के पर्यवेक्षण मे मंगलवार की रात्रि मे थाना अयोध्या की पुलिस टीम व स्वाट/सर्विलांस टीम तथा अल्ट्राटेक सीमेण्ट के अधिकारीयो की संयुक्त टीम के द्वारा थाना को अयोध्या क्षेत्र के ग्राम रामपुर हलवारा मे नकली सीमेण्ट बनने की सूचना पर दबिश देकर नकली सीमेण्ट से भरी 41 बोरी, डैमेज सीमेण्ट से भरी 46 बोरी व अल्ट्राटेक व ए0सी0सी0 सीमेण्ट की नकली खाली बोरीयां तथा नकली सीमेण्ट बनाने के उपकरण बरामद हुआ। मौके से एक अभि0 शिवबहादुर गिरफ्तार हुआ तथा इस नकली सीमेण्ट बनाने के धन्धे मे संलिप्त 04 अन्य अभि0 मौके से अँधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पकडे गये अभि0 शिवबहादुर यादव ने बताया कि यह गोदाम की बिल्डिंग रामरेन्द्र सिंह उर्फ मोनू की है, तथा शेष तीन लोग 1. प्रदीप पाण्डेय 2. कपिलदेव मिश्रा 3. सुनील कुमार नकली सीमेण्ट बनाने का कार्य मेरे साथ करते है। इस कार्यवाही के बाद थाना अयोध्या पर अल्ट्राटेक के उप-प्रबन्धक हरजीत सिंह0 पुत्र भजन सिहं के द्वारा दी गई तहरीर के अधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें