अयोध्या12जून26*कांग्रेस पार्टी ने शुरू की विधान सभा चुनाव की तैयारी,बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें शुरू
भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू : दयानन्द शुक्ला
भेलसर(अयोध्या)कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनाव को देखते हुए अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं।बैठकों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने और आमजन के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की रीति व नीति को बताने की अपील कर रहे हैं।
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानंद शुक्ला ने शुक्रवार को उमापुर,हंसराजपुर,नौगवांडीह, सैमसी ,हरिहरपुर,बाबा बाजार सहित क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। इस अवसर पर दयानन्द शुक्ला ने कहा कि भाजपा देश से विपक्षी पार्टियों को खत्म करना चाहती है।इसी पर भाजपा का फोकस चल रहा है।उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा जब से पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तब से वहां ममता बनर्जी की पार्टी टी एम सी में तोड़ फोड़ करा दी।जो लोग टी एम सी को नहीं छोड़ना चाहते थे उन्हें ई डी का डर दिखा कर टी एम सी में बागी बना दिया।श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा देश में लोक तंत्र की हत्या करने पर आमादा है।जब देश में विपक्ष ही नहीं रहेगा तो लोक तंत्र का कोई मतलब नहीं है।दयानन्द शुक्ला ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काकर सत्ता का सुख भोग रही भाजपा के दिन अब गिने चुने हैं क्योंकि देश की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों से ऊब चुकी है।महंगाई बढ़ती जा रही है।पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस के दाम बढ़ने से जनता में भाजपा सरकार के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करें।
बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुजतबा खां,ब्लाक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला,आशीष तिवारी, सुरेश चंद तिवारी,रामानन्द शुक्ला,मुबीन अहमद ,शिवकुमार मौर्या,सैयद हुसैन हरिकेश मौर्या,आर के शुक्ला,रिंकू सिंह,शुभम सिंह,राजू ,राम मिलन आदि उपस्थित थे।

More Stories
रीवा12जून26* इको पार्क पर विवाद लीज प्रक्रिया और भूमि उपयोग पर उठे सवाल, राजस्व नुकसान का आरोप*
मिर्जापुर12जून26*जिन्होंने भ्रामक खबर चलाई है उन्हें न्यायालय के माध्यम से लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगा जायेगा*
अयोध्या12जून26*राम मंदिर दान राशि विवाद पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह ट्रस्ट का आंतरिक मामला है।