August 12, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या12अगस्त25*बाढ़ पीड़ित सौ परिवारों को मिली राहत सामाग्री

अयोध्या12अगस्त25*बाढ़ पीड़ित सौ परिवारों को मिली राहत सामाग्री

अयोध्या12अगस्त25*बाढ़ पीड़ित सौ परिवारों को मिली राहत सामाग्री

प्रभावित परिवारों की समस्या का होगा स्थाई समाधान-राम चन्द्र यादव

रूदौली अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को रूदौली तहसील अंतर्गत रौनाही तटबन्ध पर सौ से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत समाग्री का वितरण किया गया। विधायक रामचंद्र यादव व उपजिलाधिकारी रूदौली विकास धर दुबे के साथ कैथी मांझा व पसैया के प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरित की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने रविवार को पशुपालको को भूसे उपलब्ध कराएं जाने के निर्देश दिए है।उन्होंने बाढ़ क्षेत्र की समस्या को देखते हुए सभी प्रभावितों को मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल किए जाने का आश्वासन दिया है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब पहली बार बाढ़ प्रभावित इलाकों में आयें थें तभी से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण शुरू हुआ था। बाढ़ प्रभावित लोगों को विधायक ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस मौके पर तहसीलदार विजय गुप्ता, गन्ना समिति के चैयरमेन निर्मल शर्मा, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, क्षेत्रीय लेखपाल नकक्षेद भारती, समाज सेवी संतोष यादव, राकेश यादव, अभिमन्यु यादव, शिवानंद, शुजागंज चौकी प्रभारी शंकर यादव मौजूद रहे।

Taza Khabar