*
सहारनपुर12अगस्त25*दिल्ली–देहरादून हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत*
हरिद्वार से कालुराम जयपुरिया की खास खबर…
*सहारनपुर जनपद के दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर मनोहरपुर के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमांशु (पुत्र ओमपाल), निवासी सुंदरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हिमांशु सुबह अपनी बाइक से कंपनी में काम पर जा रहा था। तभी मनोहरपुर के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके से फरार हो गया।*
*स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बिहारीगढ़ पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी हैं…*

More Stories
रोहतास23मई26*बिहार में भ्रष्टाचार पर निगरानी का करारा प्रहार:
रोहतास23मई26*सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप द्वारा सासाराम जंक्शन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण*
हरिद्वार23मई26*हरिद्वार में 12 से 14 जून तक होगा भाकियू नैन का राष्ट्रीय चिंतन शिविर