*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*
अयोध्या11फरवरी*फाईलेरिया को जड़ से खत्म करने लिया गया संकल्प*
*विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ*
*फाइलेरिया की दवा का सेवन ही फाईलेरिया रोग का उपचार है…… डाक्टर मदन बरनवाल*
भेलसर(अयोध्या)फाईलेरिया बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए रुदौली विधायक ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में फीता काटकर दवा खिलाने का शुभारंभ किया।शुक्रवार को सीएचसी रुदौली में फाईलेरिया जैसी घातक बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व सीएचसी रुदौली के अधीक्षक डा0 मदन बरनवाल के साथ साथ सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने संकल्प लिया।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि फाईलेरिया बीमारी एक घातक बीमारी है जिसका समय रहते हुए इसका इलाज करना जरूरी है।इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आज संकल्प लिया जा रहा है कि घर घर व कस्बा नगर शहर में पहुंच कर फाईलेरिया की दवा लोगों को आज से खिलाई जाएगी।जिसका शुभारंभ कर फाईलेरिया की दवा घर घर में जाकर खिलाई जाने का का संकल्प लिया गया।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर मदन बरनवाल ने लोगो से अपील करते हुए कहा फाईलेरिया कि दवा का सेवन ही फाइलेरिया रोग का उपचार है।फाईलेरिया की दवा घर परिवार के अन्य सदस्यों और अपने गांव मोहल्ले व नगर के लोगो को खाने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के अधीक्षक डाक्टर मदन बरनवाल,डाक्टर फहीम,डाक्टर अंजू,डाक्टर संध्या सिंह कुशवाहा,सर्जन डाक्टर प्रियंका यादव,आईओ रामधनी वर्मा,वार्ड बॉय कुलदीप यादव,हीरालाल,सहायक स्वास्थ्य कर्मी अच्छे लाल यादव,एनम पूनम गौतम,एनम प्रियंका कुशवाहा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व रविकांत तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 21 फरवरी 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*