जोधपुर11फरवरी2023*गहलोत सरकार के जन कल्याणकारी बजट पर सेवादल ने जताई खुशी*
प्रदेश सेवादल रेखा राम चौधरी एडवोकेट सह संयोजक पर्यावरण सेवा समिति कांग्रेस सेवादल ने कहा :- एक राजस्थानी सब पर भारी*
जोधपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट 2023-24 को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने हेमसिह जी शेखावत निर्देशानुसार में पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर तथा आतिशबाजी करते हुए खुशी मनाई। सेवादल कार्यकत्र्ताओं इस अवसर पर कहा कि इस बजट से यह साबित होता है कि एक राजस्थानी सब पर भारी है। तथा दावा किया कि मुख्यमंत्री द्वारा पेश किया गया बजट राजस्थान माॅडल के तौर पर देश के अन्य मुख्यमंत्रीयों के लिए मार्गदर्शक बनेगा और भावी राजस्थान की प्रगति व उन्नति की मजबूत आधार शिला साबित होगा। आम जनता के लिए हितकारी बजट बताते हूए अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया की राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने आम आदमी की जरूरत का ख्याल रखते हुए राहत वाला बजट प्रस्तुत किया है। निश्चित रूप से शानदार बजट से मंहगाई से त्रस्त आम जनता को राहत मिलेगी। चिरंजीवी योजना के अन्तर्गत मुफ्त इलाज प्रति परिवार की राशी 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना इसी योजना में प्रति परिवार सदस्यों की बीमा राशी 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करना EWS परिवारों को चिरंजीवी के लाभ से जोङने व किसानों को 2000 यूनिट तक फ्री बिजली के साथ खाद बीज उपलब्ध कराने, खेत की तार बन्दी, ग्रीन हाउस,फार्म पोन्ड, फसल खराबे पर किसान द्वारा स्वयं के मोबाइल पर फसल कि गिरदावरी, किसानों को 3 हजार करोड़ रुपयों के ब्याज मुक्त ॠण, एक करोड़ लोगों को खाद्य किट, किसानों को आवास निर्माण पर 5% पर ॠण तथा राजस्थान में सभी परीक्षाओं को निशुल्क करना, घरेलु उपभोक्ता जिनका मासिक उपभोग 300 यूनिट है उन गरीब परिवारों को 100 यूनिट बिजली फ्री करने, युवाओं को रोजगार के 5 लाख रुपये की मार्जिन मनी उपलब्ध कराने महिलाओं को रोडवेज किराये में 50 प्रतिशत छूट, उज्जवला योजना के पात्रों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना, संविधा कर्मियों को स्थायी करने, युवाओं को एक लाख से अधिक रोजगार देने, लंपी बिमारी से मृत पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये मुवावजा देने सहित जन समर्पित कल्याण बजट प्रस्तुत कर कांग्रेस सरकार की सरकार द्वारा निश्चित रुप से गांव,गरीब,किसान मजदूर,व्यापारी, मध्य वर्गीय, महिलाओं, युवाओं आदि सभी वर्गों को राहत देते हुए आर्थिक सामाजिक उन्नति व समृद्धि वाला बजट प्रस्तुत किया है जो कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार किये गये वायदे निभाने वाला और जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट है। रेखा राम चौधरी ने ऐतिहासिक एंव जन कल्याणकारी बजट पेश करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस सरकार को बधाई देते हुए गहलोत सरकार के बेहतरीन वितीय प्रबंधन को शानदार मिसाल बताया। और अजुर्नसिह इंद्रा अरुण कुमार सोलंकी ,किशन लाल परिहार, कल्याण सिंह गहलोत, कयुम कुरेशी नियामत खान सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*