अब्दुल जब्बार
अयोध्या11जनवरी24*उपजिलाधिकारी ने किया कोतवाली रुदौली का वार्षिक निरीक्षण
भेलसर(अयोध्या)उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने कोतवाली रुदौली का गुरुवार को वार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण में उपजिलाधिकारी ने शस्त्रागार,कार्यलय,कंप्यूटर कक्ष,बंदी कक्ष,माल खाना का भी निरीक्षण किया।आरक्षी बैरक,मेस की साफ में साफ सफाई के लिए कहा।इस दौरान उपजिलाधिकारी ने अपराध रजिस्टर और 107 /116 की चलानी रिपोर्ट भी देखा।छोटे विवाद के स्थाई समाधान के लिए बात चीत से सुलह समाधान कराये जाने पर बल दिया।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में कोतवाली में साफ सफाई,अभिलेखों का रख रखाव,शस्त्रागार,महिला डेस्क समेत सभी कार्य संतोष जनक पाए गए है।इस मौके पर कोतवाल देवेंद्र सिंह,एस एस आई वीरेंद्र राय,चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह,जय सिंह आदि मौजूद रहे।
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी