अब्दुल जब्बार
अयोध्या10फरवरी24ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में कमीशन खोरी का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर की कार्यवाही की मांग
भेलसर(अयोध्या)जहां एक तरफ सरकार सड़क निर्माण में कार्यदाई संस्थाओं को गुड़वत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दे रही है वहीं दूसरी तरफ सड़क निर्माण में कमीशन बचाने के लिये ठेकेदारों ने मानकों को ताक पर रखकर सड़क निर्माण में काफी धांधली कर रहे हैं।इसकी एक मिसाल विकास खण्ड मवई के ग्राम पैगम्बर नगर में देखने को मिली।ग्राम पैगम्बर से उमापुर दुल्लापुर रोड तक लगभग दो सौ मीटर सड़क निर्माण के अभी कुछ ही दिन हुआ है लेकिन अभी से ही सड़क उखड़ने लगी है। ग्राम वासियों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर जांच की मांग की है।
ग्राम बसौढ़ी के प्रधान प्रतिनिधि शाकिब अली खां ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ठेकेदार ने पैगम्बर नगर से उमापुर दुल्लापुर रोड तक सड़क निर्माण शुरू किया।लगभग सौ मीटर सड़क बनने के बाद से निर्माण कार्य बन्द कर दिया।जितनी सड़क बनाई गई थी उसमें मानक को दरकिनार करके बनाई गई।शाकिब खाँ ने बताया कि सड़क निर्माण में कमीशन खोरी की गयी मजबूती का ध्यान नही रखा गया है।सड़क उखड़ने लगी है जिसकी ग्राम वासियों ने शिकायत कर जांच की मांग की है।

More Stories
लखनऊ 20 अप्रैल 26*लखनऊ के विकासनगर में हालिया अग्निकांड के बाद पुनर्वास योजना की धीमी प्रगति सामने आई
लखनऊ 20 अप्रैल 26*नेपाल के प्रधानमंत्री का नया कानून आज से लागू होगा*
लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*