अब्दुल जब्बार
अयोध्या10दिसम्बर23*अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की हुई मौत
भेलसर(अयोध्या)थाना मवई अंतर्गत अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार को समय रात करीब 08.00 बजे ट्रैक्टर चालक मंशाराम यादव पुत्र शालिकराम यादव उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम धधवारा थाना मवई ट्रैक्टर ट्राली से रोजागांव चीनी मिल में गन्ना उतार कर वापस अपने घर को ट्रैक्टर चलाते हुए अकेले जा रहा था जैसे ही वह ग्राम धधवारा के पास पहुंचा था तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के बगल स्थित खाई में जाकर पलट गई।दुर्घटना में चालक मंसाराम यादव ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गया।चालक मंसाराम यादव के दबने की वजह से गंभीर चोटे आई।मौके पर उपस्थित लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने चालक मंसाराम यादव को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर मौके पर पहुंची थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला की मौजूदगी में उपनिरीक्षक गुलाम रसूल द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस जनपद अयोध्या भेजा गया है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित,
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार