अयोध्या10अगस्त21*कामरेड राजबली की 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नेताओ ने किया नमन
फ़ोटो
अयोध्या। स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक का.राजबली यादव की 21 वी पुण्यतिथि राजबली यादव पब्लिक इंटर कालेज मड़ना पूराबाजार मे मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लड्डू लाल यादव तथा संचालन शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने किया।इसके पूर्व सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।गोष्ठी मे विषय प्रस्तुत करते हुए सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि का.राजबली यादव क्रांतिकारी परम्परा को आगे बढ़ाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।उन्होंने समाजवादी समाज बनाने के लिए सामन्तवादी ताकतों से लोहा लिया तथा धरती हमारी हैं नामक नाटक जनजागरण के लिए बनाया।उन्होंने कहा कि देश औंर समाज की हिफाज़त क्रांतिकारी आंदोलन से ही संभव है।
पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समस्याओं का समाधान राजबली यादव के विचारों से ही संभव है।उन्होंने उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान सरकार की आलोचना किया।उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के युवा, छात्र, किसान और सभी वर्गों के लोगों मे अविश्वास पैदा हो गया है।भ्रष्टाचार चरम पर है।प्रशासन मनमानी पर उतारू है, लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है।पूर्व एमएलसी लीला वती कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार बनने पर कामरेड की प्रतिमा नगर में स्थापित की जाएगी और सरकारी निर्माण मे उनका नामकरण किया जाएगा।
आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंध निदेशक रवि यादव ने किया तथा सबका आभार प्रकट किया
पुण्यतिथि पर संपन्न कार्यक्रम को रामलखन यादव, आर.जे यादव, शंभू सिहं, जिया लाल यादव, तरजीत गोड, शिवबरन यादव, रामरंग यादव, शिवप्रसाद यादव, ललित यादव, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, अंगद यादव,रामपाल यादव, रक्षारामयादव, शमशेर यादव ने.संबोधित किया। इसके पूर्व पूर्व मंत्री आनन्द सेन यादव ने सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के अंत मे रवि यादव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

More Stories
लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*
लखनऊ4अगस्त26*सातवे दिन भी लखनऊ के इको गार्डन सहित प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में धरना प्रदर्शन जारी*
बांदा4अगस्त26*रानी दुर्गावती गावर्नमेंट मेडिकल कालेज व राजकीय जिला अस्पताल में समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा