अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
Mov 9455572878
अयोध्या09जून24*भाजपा की हार पर अयोध्यावासियों को अपशब्द कहे जाने पर भड़के पूर्व राज्यमंत्री।
भाजपा की हार पर अयोध्या वालों को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने पर भड़के पूर्व spमंत्री, कहा भाजपा सोशल मीडिया पर नफरत फैला रही।
Anchor- अयोध्या में भाजपा की हार पर सोशल मीडिया पर चल रहे अयोध्यावासियों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे भड़क उठे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि अयोध्या जाना प्रसाद ना लेना, अयोध्या जाना पानी न पीना, अयोध्या में खाना ना खाना, अयोध्यावासी किसी को न्योता नहीं दे रहे हैं। भगवान राम न्योता नहीं दे रहे हैं, कार्ड नहीं बांट रहे हैं। जिसको आना होगा वो सौ बार अयोध्या आएगा राम लला का दर्शन करने के लिए। अयोध्यावासियों ने भाजपा को हरा दिया, बहुत अच्छा काम किया है। अयोध्या ठगी गई है, अयोध्या लूटी गई है। जो फेसबुक पर तिलमिला कर लिख रहे हैं अभी उनका मकान टूटा होता तो पूरा खानदान रो रहा होता। उन्होंने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया पर नफरत फैला रही है। राम की धरती पर राम की प्रजा के खिलाफ अनर्गल अलाप हो रहा है, यह सभी भाजपा के लोग कर रहे हैं। वोट मांगेंगे राम के नाम पर और राम की प्रजा को अपशब्द कहेंगे, जो राम की प्रजा का अपमान करेगा वह भगवान श्री राम का अपमान कर रहा है। उनको प्रभु श्री राम माफ नहीं करेंगे, प्रभु राम अपनी प्रजा का बहुत सम्मान करते थे। जो राम की प्रजा को गाली देगा जो राम की प्रजा का अपमान करेगा जो अयोध्या की धरती का अपमान करेगा जो अयोध्यावासी का अपमान करेगा उसको प्रभु श्रीराम माफ नहीं करेंगे।पूर्व मंत्री ने कहा कि 2027 में भगवान श्रीराम सुपड़ा साफ करेंगे, और 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
Visual…
Byte- तेज नारायण पांडे पवन पूर्व मंत्री

More Stories
मऊ 3 मार्च 26*तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान*
अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
कानपुर नगर 3 मार्च 26*शहर में नुज़ूल ज़मीन प्रकरण कब्जेधारियों के लिए बना नासूर,