अयोध्या09अप्रैल25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की अबतक की महत्वपूर्ण खबरें
[09/04, 7:18 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: बिग ब्रेकिंग
अयोध्या।
तेज रफ्तार डंपर से सड़क हादसा, चार घायल को हायर सेंटर किया गया रेफर,गंभीर रूप से घायलों को श्री राम अस्पताल से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, एक व्यक्ति की मौत ,डॉक्टर के अनुसार सभी गंभीर रूप से है घायल, ज्यादातर घायलों के सर में लगी है गंभीर चोट, घायलों के समुचित इलाज के लिए हायर सेंटर किया गया है रेफर, मौके पर आईजी मौजूद, डॉक्टर के मुताबिक दो लोगों की हालत है नाजुक।
[09/04, 7:18 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राम दरबार व सप्त मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ट्रस्ट के महादचिव चंपत राय की प्रेसवार्ता।
चंपत राय का बयान, प्रथम तल पर राम दरबार परकोटा में 6 मंदिरों की स्थापना। सूर्य, भगवती, अन्नपूर्णा, शिवलिंग, गणपति और हनुमान जी। शेषावतार मंदिर में लक्ष्मण जी की मूर्ति की स्थापना। सप्त मंडप में महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ,विश्वामित्र, अगस्त्य मुनि, निषाद राज, शबरी व अहिल्या मूर्ति की होगी स्थापना,मूर्तियों का निर्माण लगभग हो चुका है, मूर्तियों का श्रृंगार वस्त्र और आभूषण यह सब तैयार हो रहा है, तुलसीदास जी की मूर्ति की स्थापना हो चुकी है, यात्री सुविधा केंद्र का मंडप, 2- 4 लाख जो भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आएंगे वे तुलसीदास जी के दर्शन अवश्य करेंगे, यह सभी प्रतिमाएं सफेद रंग के मकराना मार्बल की है, 15 अप्रैल के बाद इन मूर्तियों को जयपुर से निर्माण स्थल से अयोध्या लाना प्रारंभ कर देंगे। जैसे-जैसे मूर्तियां अयोध्या आती रहेगी तत्काल उनको अपने निर्धारित स्थान पर रख दी जाएगी, लगभग 18 प्रतिमाये में स्थापित होगी, लार्सन टुब्रो इस काम को संपन्न करेगा, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है अत्यंत शुभ दिन है, 30 अप्रैल अक्षय तृतीया को राम दरबार को अपने स्थान पर प्रवेश कर देंगे, पहली मंजिल के गर्भ गृह में स्थापित कर देंगे, जब जून महीने में सभी ट्रस्टी आ जाएंगे तब एक साथ प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाएगी, प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन तीन दिवसीय होगा, जो भी प्रमुख दिन तय होगा उसके दो दिन पहले से कार्य शुरू हो जाएगा। जलवास, अन्नवास, औषधिवास व शैय्या। जून माह में यह कार्य संपन्न हो जाएगा, शेषावतार मंदिर यह कार्य बाद में होगा, जब यह कार्य शुरू होगा तो अंदर के टावर क्रेन हटा दिए जाएंगे, टावर क्रेन हटाने का मतलब होगा अंदर अब कोई निर्माण नहीं होगा। परकोटा उत्तर और दक्षिण दिशा में जो अधूरा पड़ा हुआ है उस परकोटे का निर्माण करना प्रारंभ करेंगे, राम मंदिर में चार द्वार बना रहे हैं, उत्तरी दिशा में एक द्वार, क्रॉसिंग 11 का द्वार,क्रासिंग तीन का द्वार, रामजन्मभूमि का प्रवेश द्वार। द्वारों के नाम इस ढंग से रखे जाएंगे की संपूर्ण भारत की आध्यात्मिक एकात्म यहां प्रकट हो। रामानुज परंपरा, शंकराचार्य जी की परंपरा, वैष्णव में माधवाचार्य जी की परंपरा, अयोध्या में रामानंदाचार्य की परंपरा। यह चार परंपराएं ऐसी हैं जिससे संपूर्ण देश का एकात्मका का प्रकट होगा। परकोटा 2025 तक कार्य पूरा हो जाएगा। इतना बड़ा कार्य है अगर दो-चार महीने और लग गए तो इसे रोलिंग पीरियड कहेंगे। शिखर का पूजन हो चुका है, जैसे-जैसे तैयारी होती रहेगी शिखर को ऊपर स्थापित करते रहेंगे। इसके बाद भुज दंड। सारे दंड आ चुके हैं। उसके बाद सभी का सामूहिक पूजन करेंगे, परिस्थितियों के अनुसार उसे दंड की स्थापना करते रहेंगे। प्रयागराज, पुरंदर दास एक आंध्र के हैं इनकी प्रतिमाएं भी लगाई जाएगी। गिलहरी की भी स्थापना की जाएगी।
[09/04, 7:18 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राम पथ पर मांस मदिरा की दुकान बंद करने की मांग, धर्म सेना के प्रमुख संतोष दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा, ज्ञापन में मांग की गई, अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद विश्व स्तर पर अयोध्या उभर के सामने आया है, राम पथ पर मांस और मदिरा की दुकाने चल रही है जिसे बंद किया जाए, राम पथ पर सभी मांस मदिरा की दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया जाए।
[09/04, 7:18 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
आगरा।
सपा के सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर चूड़ी फेंकने का प्रयास कर रहे अखिल भारत हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कस्टडी में लिया।
[09/04, 7:18 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
समाजवादी पार्टी की महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंक किया विरोध प्रदर्शन।।
सौंपेगी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन।।
टीवी डिबेट शो में रेखा गुप्ता ने अखिलेश यादव पर की थी अभद्र टिप्पणी।
[09/04, 7:19 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
14 अप्रैल को आरक्षण और एससी एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण पार्टी मनाएगी काला दिवस, गुलाब बाड़ी से गांधी पार्क तक निकालेगी विरोध जुलूस।
More Stories
नई दिल्ली16अप्रैल25*CJI संजीव खन्ना ने नए CJI के तौर पर जस्टिस गवई का नाम कानून मंत्रालय को भेजा
कानपुर16अप्रैल25* पनकी रोड का सिंह ढाबा फिर एक बार विवादों के घेरे में
लखनऊ16अप्रैल25*सपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए मांगी एनएसजी सुरक्षा