वाराणसी09अप्रैल25*दालमंडी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दी गई सख़्त चेतावनी
वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय पार्षद इंद्रेश कुमार की शिकायत पर चौक दालमंडी से लेकर नई सड़क दालमंडी तक सड़क के ऊपर तिरपाल और पन्नी लगाकर किए गए अतिक्रमण को सख़्ती से हटाया गया।
यह अभियान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव व उनकी टीम, चौक थाने के सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह चौहान व पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया। पूरी मार्केट को अतिक्रमण मुक्त करते हुए अत्यधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*