अब्दुल जब्बार
अयोध्या07फरवरी24*चीनी मिल रौज़ागाँव के इकाई प्रमुख ने विद्यालय को दिया जनरेटर
भेलसर(अयोध्या)बलरामपुर चीनी मिल, इकाई रौजागाँव के इकाई प्रमुख सुधीर कुमार द्वारा छात्रों के विकास हेतु बलरामपुर फॉउंडेशन, बलरामपुर के माध्यम से सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, रामसनेही घाट, बाराबंकी को 30 KVA जनरेटर (DG Set) उपलब्ध कराया गया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।कालेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार शुक्ला ने चीनी मिल के इकाई प्रमुख सुधीर कुमार को इस भेंट की लिए शिक्षक और शिक्षिकाओं की ओर से धन्यवाद दिया।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष (गन्ना) हरदयाल सिंह, विभागाध्यक्ष (वाणिज्य) नीरज राजपूत, डी०जी०एम० (एच०आर०) डी०के० सिंह, प्रबन्धक (गन्ना) अनिल शुक्ला, त्रिलोकी नाथ तिवारी, प्रधानाध्यापक एवं अन्य अध्यापकगण व अध्यापिकाये आदि उपस्थित रहे।
More Stories
कौशाम्बी 21सितंबर 26**सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता*
रायचूर कर्नाटक 21 सितंबर 26*भाकपा (माले) रेड स्टार की बैठक में आरएसएस के फासीवाद पर उठे सवाल*
हापुड़ 21 सितंबर 26*रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ में बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का भव्य स्वागत*