April 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या06दिसम्बर*सवर्ण सम्मेलन पुष्करपुरम रुदौली में हुआ आयोजित*

अयोध्या06दिसम्बर*सवर्ण सम्मेलन पुष्करपुरम रुदौली में हुआ आयोजित*

*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

अयोध्या06दिसम्बर*सवर्ण सम्मेलन पुष्करपुरम रुदौली में हुआ आयोजित*

भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ अयोध्या के जिला अध्यक्ष और रुदौली विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार डॉ0 पुष्कर यादव की अगुवाई में रविवार को सवर्ण महासम्मेलन सम्पन्न हुआ।सवर्ण महासम्मेलन की मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव प्रधान गोहन्ना रुदौली रही।अन्य अतिथियों में श्री राम प्रकाश अग्रवाल(बिन्नू भैया)कोठी रुदौली अयोध्या,महेंद्र सिंह एडवोकेट समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी गायत्री शक्तिपीठ अयोध्या,रामेश्वर प्रसाद पांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ शामिल हैं।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कवि काबिश रुदौलवी ने कहा
गला कटा के तिरंगा कर गए जो ऊंचा
हमारे देश की एकता निराली है
शहीदों को अपना वतन खूबसूरत हिमालय का ऊंचा गगन खूबसूरत जमीन पर ये गंगा जमन ये खूबसूरत जहां मे कहीं और देखा नहीं है
है जितना हमारा चमन खूबसूरत भगत और अशफाक के दिल में देखो वतन है कि जैसे दुल्हन खूबसूरत
है
भारत जहां पर गले मिल रहे हैं अजान खूबसूरत भजन खूबसूरत सलाम उन शहीदों को
काबिश जिन्होंने तिरंगे का ओढा कफन खूबसूरत
महेंद्र सिंह ने कहा जिसे गोला बंदूक तलवार से नहीं जीता जा सकता है प्रेम से उसे जीता जा सकता है।प्रेम के द्वारा किसी को भी जीता जा सकता है।अच्छे व्यक्तियों को राजनीति में स्थान मिलना चाहिए।प्रेम और सेवा के बल पर सफलता मिल सकती है।चुनाव लड़ने के लिए शैक्षिक योग्यता का निर्धारण होना चाहिए।डॉ अंशुमान सिंह ने कहा आने वाली पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।अच्छी बातों को तेजी के साथ प्रचार करने की जरूरत है।सबको समान अधिकार है।पढ़ने का अधिकार मिला है।संशोधन समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ0 पुष्कर यादव ने कहा महंगाई बढी है,गैस सिलेंडर महंगा हुआ है।सांड और छुट्टा जानवर फसलों को खा रहे हैं।बेरोजगारी सर्व समाज के लिए अभिशाप है।शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी मिलना चाहिए।भाजपा की सरकार मे नौकरी देने के बजाय नौकरी ले ली गई।शिक्षामित्रों को पूर्ण शिक्षक सपा ने बनाया।भाजपा की सरकार बनते ही नौकरी वापस ले ली गई।काला धन वापस नहीं आया।रोजगार देने के बजाय लेने का काम भाजपा सरकार कर रही है।सैकड़ों किसानों के मरने के बाद काला कानून वापस लिया गया।जिसके लिए माफी नहीं मिल सकती है।भाजपा की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।भाजपा सरकार बदलें की भावना से कार्य कर रही हैं।डीजल,पेट्रोल,गैस महंगा है।पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए।सपा से टिकट मिलेगा तो लड़ूंगा या जिसे मिलेगा उसे जिताने का काम करूंगा।
ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने कहा उत्तर प्रदेश की दिशा दशा मनन करते हुए देख लीजिए।पुनः उद्घाटन करने का काम किया गया।नया बड़ा काम विकास का नहीं किया।हिंदू-मुस्लिम को लड़ा कर विभाजित किया गया।अपमान किया गया।एनकाउंटर ब्राह्मणों का सर्वाधिक हुआ उत्तर प्रदेश में।मंहगाई से सब वर्ग परेशान है।भाजपा की सरकार पुनः उत्तर प्रदेश में बन गई तो कर्ज का बोझ बढ़ेगा।वजन घट गया और मूल्य बढ़ गया।खाद नहीं मिल रही वजन घट गया है।जेब काट रहे है।बड़े चोर से अच्छा है छोटा चोर का चुनाव करें।अखिलेश यादव दूध के धुले नहीं हैं।मुलायम सिंह यादव सवर्ण समाज के नेता हैं।भाजपा की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज नहीं खरीदी जा रही है।दलालों ,व्यापारियों का धान खरीदा जा रहा है।किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।370 हटी अच्छी बात है पहले सेब सस्ता किया गया बाद में सेब महंगा किया गया।बिजली का मीटर बार-बार बदला जा रहा है।देश को बचाना है विरोधी घबरा रहे हैं।जवान शहीद हो गए।गुणवत्ता से समझौता किया गया।ब्राह्मणों जागो राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बन रहा है मोदी जी ने नहीं बनवाया है।मतभेद भुलाएं।शिकायत की सजा इतनी बड़ी न दें जिसकी भरपाई कभी न हो सके।रामेश्वर प्रसाद पांडे ने कहा सबको साथ लेकर चलने वाले मुलायम सिंह यादव हैं।भाजपा सरकार सरकारी कर्मचारियों की असली दुश्मन है।पुरानी पेंशन बहाल हो।गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।खाद नहीं मिल पा रही है।महंगी है।छुट्टा जानवर फसलों को नष्ट कर रहे हैं।अदूरदर्शी सरकार वापस चली जाएगी।अखिलेश यादव तक सच्चाई पहुंचाना है।घर घर जाएं।भारत के प्रधानमंत्री से आसानी से मिल सकते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलना कठिन है।
मुलायम सिंह यादव एवं राजनाथ से मिलना आसान है।सदन में अंगूठा छाप बैठाने की जरूरत नहीं है।शैक्षिक योग्यता रखने वाले ही सदन में पहुंचे।संशोधन की जरूरत है।कमलेश मिश्रा ने कहा प्रदेश में सपा की सरकार बनाना है भाजपा को हराना है।वरिष्ठ कवि अल्लहण गोंडवी ने सब को हंसाते हुए कहा
ठेका लिहे धरम कै मुल्ला हों या पन्डा
डाका और जुआ कै गाडे है जग मा झंडा
कैसा बने ठठेरा अइसी करें ठठेरी
भगवान तोहरे घरमा अन्धेर है कि देरी
यक मंत्री महोदय आये दियै का भाषन
भाषन मा बांटि डारिन कुल क्षेत्र भर मे राशन
ये लोटि कै न करिहै अल्लहड दुबारा फेरी
हुमसत नहीं करेजा मुस्कान का बिखेरी
भगवान तोहरे घर मा अन्धेर है की देरी।सम्मेलन में राजित राम रावत,अशोक तिवारी,उत्तम कुमार सहित सैकड़ों सपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Taza Khabar