June 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या06दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से अयोध्या की खास खबरे

अयोध्या06दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से अयोध्या की खास खबरे

[06/12, 9:05 AM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेसनोट

 

*हिन्दू महासभा का पूरे उत्तर प्रदेश में 6 दिसम्बर को लड्डू गोपाल का जलाभिषेक कार्यक्रम*
———————————————————-
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में जलाभिषेक कार्यक्रम पर प्रदेश सरकार द्वारा रोक लगाये जाने के बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा कल 6 दिसम्बर को अपराह्न बारह बजे उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश भर में लड्डू गोपाल का जलाभिषेक कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ईदगाह मस्जिद के अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिये संकल्प लेगी। आज जारी बयान में यह जानकारी अयोध्या जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सलाहकार अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने दी।
राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी होने की जानकारी देते हुये प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला, नगर सहित सभी ईकाईयों के अध्यक्षों को लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने के निर्देश दिये हैं और कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग एकत्र होकर जलाभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाये। वही अयोध्या के ककरही बाजार स्थित हिन्दू महासभा के जिला कार्यालय में अपराह्न बारह बजे जलाभिषेक कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें हिन्दू महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव सहित, प्रदेश, जिला, महानगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहेगें।
राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि मथुरा में छह दिसम्बर के जलाभिषेक कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने धारा-144 लगा दी और हिन्दू महासभा नेताओं की जगह-जगह गिरफ्तारियां करवायी गयी ताकि हिन्दू महासभा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जलाभिषेक कार्यक्रम न कर सके, सरकार के इस तानाशाही रवैये के बावजूद हिन्दू महासभा पीछे नहीं हटने वाली है, वह भले ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जलाभिषेक कार्यक्रम नही कर पा रही है, लेकिन कल पूरे देश भर में होने जा रहे जलाभिषेक कार्यक्रम से हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं में जो जोश उभरा है, उससे हिन्दुत्व की राजनीति मे एकाधिकार जताने वाली भाजपा पार्टी के पसीने छूट गये है, जिसे साफ तौर पर उ0प्र0 सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के मथुरा पर दिये गये बयान के रूप में देखा जा सकता है।
हिन्दू महासभा के अयोध्या जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने साफ कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराये जाने के लिये कल हो रहे जलाभिषेक एवं संकल्प यात्रा तक ही हिन्दू महासभा सीमित नहीं रहेगी, पार्टी जल्द ही शीर्ष नेतृत्व के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित देश भर के ऐसे हिन्दू धार्मिक स्थलों जो मुगलकाल में क्षतिग्रस्त कर अवैध मस्जिदों का निर्माण किया गया था, उसे हटाकर धार्मिक स्थलों को मुक्त कराने के लिये रणनीति तैयार करेगी।
[06/12, 9:05 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी कल।अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियां।आज शाम से अपने ड्यूटी पर तैनात होंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी। अयोध्या की सुरक्षा को लेकर एसएसपी शैलेश पांडे का बयान। अयोध्या में श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ है ऐसे में पहले से ही अयोध्या की है व्यापक सुरक्षा व्यवस्था।पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था दो चीजों पर होती है कंसंट्रेट।सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। सुरक्षा के लिए सुरक्षाबलों को किया गया है डेप्लॉयमेंट। सिविल पुलिस पीएससी और कई एजेंसियां लगी है सुरक्षा व्यवस्था में।सुरक्षा में इंटेलिजेंस को भी लगाया गया। आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो उनके आवागमन में कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।आवाम को दिलाया जा रहा है सुरक्षा का भरोसा-शैलेश पांडे एसएसपी अयोध्या…6 दिसंबर 1992 को गिराया गया था विवादित ढांचा।
[06/12, 9:05 AM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग

 

लखनऊ।
6 दिसंबर को लेकर एडीजी एलओ प्रशांत कुमार का बयान।
यूपी में एहतियात के तौर पर पीएसी और सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की है।

150 कंपनी पीएसी,6 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।
अयोध्या,वाराणसी, मथुरा के लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
परंपरा से हटकर कोई आयोजन न हो ये सुनिश्चित कराया जाएगा।

परंपरा से हटकर किसी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
मथुरा में कुछ संगठनों ने कार्यक्रम की घोषणा की थी।
बातचीत के बात उन लोगों ने अपना कार्यक्रम वापस ले लिया है।
[06/12, 12:05 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*

*पारिवारिक विवाद से आहत विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की*

*कमरे की छत में साड़ी के फंदे से झूलता मिला शव*

*सीओ ने मौके पहुंचकर घटना की छानबीन की*

भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम पारा पहाड़पुर में रविवार को अपराह्न एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उसका शव कमरे की छत में लगे बड़ेर से लटकता बरामद हुआ।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सुरेंद्र तिवारी व थाना प्रभारी नीरज सिंह,बाबा बाजार चौकी प्रभारी मनोज कुमार,वरिष्ठ उप निरीक्षक आरसी यादव ने घटना की छानबीन की तथा नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ग्राम पारा पहाड़पुर निवासी राम नेवल पत्नी पूजा के साथ परिवार से अलग रहता था।लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी।पता चला है कि रविवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी।इसी बात से आहत पत्नी पूजा(24)ने कमरे के बड़ेर में साड़ी के फंदे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।मवई के थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आयेगी।

Taza Khabar