अयोध्या04मई25 ट्रैक्टर व ई रिक्शा की टक्कर में मां बेटे घायल*
*जिला अस्पताल रिफर*
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के भेलसर टिकैत नगर मार्ग पर पासिनपुरवा गांव के निकट ट्रैक्टर व ई रिक्शा में टक्कर हो जाने से मां बेटे घायल हो गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने घायल मां बेटे को सी एच सी भेजाया।
प्रभारी निरीक्षक शशिकांत ने बताया कि ई रिक्शा में टक्कर लगने से कुंता देवी पत्नी मुकेश लोध निवासी ग्राम बैशन पूरवा मजरे पूरे डलई थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी व उनके पुत्र आशू उम्र करीब 2 वर्ष को सिर व शरीर में चोटे आई।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भिजवाया गया। जहां से डॉक्टर द्वारा दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। दोनों जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं ट्रैक्टर व चालक पुलिस की अभिरक्षा में है।

More Stories
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना
लखीमपुर खीरी1 मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें