अयोध्या03फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की खास खबरें
[03/02, 8:53 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने की कवायद तेज हो गई*
परीक्षा में पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं पर सुरक्षात्मक क्यूआर कोड, बोर्ड का लोगो और कवर पेज पर कोडिंग की गई
कॉपियों पर पेज नंबर के साथ ही इसे चार रंगों में छपवाया जा रहा है
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के लिए 29,47,325 और इंटरमीडिएट के लिए 25,77,965 यानी कुल 55,25,290 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया
प्रदेश भर में 8,265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं
इनमें राजकीय परीक्षा केंद्रों की संख्या 566 है, वित्तपोषित कॉलेजों के परीक्षा केंद्र 3,479 और वित्तविहीन कॉलेजों के 4,220 परीक्षा केंद्र हैं
22 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू
[03/02, 8:54 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *IAS पुलकित खरे विशेष सचिव नियोजन बनाया गया है……!!*
*यूपी बीज विकास निगम के नये MD पंकज त्रिपाठी बनाये गये…..!!*
*PWD के प्रमुख अभियंता बने संजय श्रीवास्तव……!!*
*IAS अर्चना गहरवार सचिव राज्य महिला आयोग को KGMU का नया रजिस्ट्रार बनाया गया है……!!*
[03/02, 8:54 am] Basudev Yadaw Ayodhya: लखनऊ।
यूपी कैबिनेट के सभी मंत्री, विधायक जाएंगे अयोध्या।
11 फरवरी को सभी मंत्री,विधायक जाएंगे अयोध्या।
स्पीकर सतीश महाना ने सभी दलों से दर्शन करने को कहा।
सभी दलों के विधायकों से अयोध्या दर्शन करने को कहा।
सपा विधायकों से भी दर्शन करने के लिए कहा गया।
स्पीकर सतीश महाना अयोध्या दर्शन के लिए ले जाएंगे
[03/02, 9:28 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या पहुँचे आल इंडियन एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एम.एस. बिट्टा श्री रामलला का किया दर्शन पूजन।दर्शन के बाद एम.एस. बिट्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय देते हुए कहा,आज मैं प्रभु श्री राम से नरेंद्र मोदी जी की लंबी उम्र की कामना की है।श्री राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामलला का दर्शन करने आए। प्रभु श्री राम है सबके।
[03/02, 10:09 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एनपी गुप्ता ने जिला अस्पताल के डॉक्टरो के प्रेस ब्रीफिंग पर लगाई रोक, किसी भी डॉक्टर को प्रेस ब्रीफ करना है तो सीएमएस के कार्यालय में सीएमएस के सामने ही दे सकते हैं बाइट या प्रिंट मीडिया को ब्रीफिंग।
[03/02, 10:10 am] Basudev Yadaw Ayodhya: लखनऊ।
पीएम मोदी फरवरी से करेंगे चुनावी रैलियों का आगाज।
पहले चरण में यूपी में 3 रैलियां करेंगे पीएम मोदी।
योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी।
सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों में पीएम की रैली होनी है।
अवध क्षेत्र और कानपुर क्षेत्र में पीएम की रैली होगी।
काशी, गोरखपुर, पश्चिम क्षेत्र में पीएम की रैली होगी।
ब्रज क्षेत्र की रैली अलीगढ़ में कराने की तैयारी।
[03/02, 5:59 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *अयोध्या। राम पथ के किनारे शहर की दुकानों पर अब नहीं लग पाएंगे प्रचार वाले बोर्ड, विकास प्राधिकरण ने शुरू की कार्रवाई*
शहर के सिविल लाइन स्थित दुकानों से हटवाया गया प्रचार वाला प्राइवेट बोर्ड, शहर में एकरूपता लाने के लिए प्राधिकरण ने लगवाया है अपना फसाड बोर्ड, सभी दुकानों पर लगे हैं प्राधिकरण के एकरूपता वाले फसाड बोर्ड, शहर को सुंदर व सुसज्जित दिखाने के लिए शासन प्रशासन राम पथ के बगल बनी दुकानों के लिए जारी किया है डिजाइन कोड,
प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह का बयान, राम पथ के लिए डिजाइन किया गया है फसाड, इसी तरह से विभिन्न प्रकार के बोर्ड भी फसाड की तरह किए गए हैं डिजाइन, शिकायत मिली थी की दुकानों पर प्रचार के व्यक्तिगत बोर्ड लगाए गए हैं जो फसाड बोर्ड को ढंक रहे हैं, शहर की सुंदरता का जो उद्देश्य था वो बाधित हो रहा था, उसी के तहत ये अभियान चलाया जा रहा है, जो अनावश्यक व्यक्तिगत प्रचार के बोर्ड हैं जो फसाड को ढंक रहे हैं उनको हटाया जा रहा है, जिन दुकानों पर अभी तक बोर्ड नहीं लगे हैं उन दुकानों पर फसाड बोर्ड लगाया जा रहा है, सचिव ने दुकानदारों से की अपील, सरकार जो अयोध्या की सुंदरता बढ़ा रही है उसमें दुकानदार करें सहयोग, फसाड बोर्ड लगाने का एक ही उद्देश्य शहर एक जैसा सुंदर दिखाई दे।
[03/02, 5:59 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *घूसखोरी के मामले में कस्टम के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर समेत चार को सज़ा*
लखनऊ।
सीबीआई स्पेशल कोर्ट गाजियाबाद में चार दोषियों को सुनाई सज़ा। 29 नवंबर 2013 को घूसखोरी की एफआईआर दर्ज हुई थी।
कस्टम के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर शशिकांत को 4 साल की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने 8 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।
शशिकांत की पत्नी श्वेता को दो साल की सजा और चार लाख रुपए का जुर्माना।
बिचौलिए नरेंद्र कुमार को चार साल की सजा आठ लाख जुर्माना। दूसरे बिचौलिए सतीश गुप्ता को चार साल की सजा और आठ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।
ज़ब्त किए गए सामान को छोड़ने के एवज में ली गई थी पांच लाख रुपए की घूस।
[03/02, 6:06 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *मैं पूर्णतः स्वस्थ हूँ, अनावश्यक उड़ रही खबरों पर भरोसा न करें, देहरादून में एक शिष्य के यहां विश्राम कर रहा हूँ, रामकथा भी शीघ्र शुरू कर दूंगा: जगद्गुरु रामभद्राचार्य*
More Stories
मिर्जापुर: 28जून 25 *मास्टर बोला कि धीरे से मारा लेकिन सीसीटीवी ने उगला राज*
उन्नाव28जून25*भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान,कहा-संविधान सेक्युलर शब्द हटाया जाए
पूर्णिया28जून25* 4,000 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार : आरक्षी अधीक्षक महोदिया