अयोध्या २९ अप्रैल २६*भाजपा नेता आशीष शर्मा ने रुदौली गैस एजेंसी में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की
जिलाधिकारी अयोध्या व जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर उजागर की खामियां
भेलसर(अयोध्या)रुदौली गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के साथ की जा रही मनमानी व अनियमितता की शिकायत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी से की है।
भाजपा नेता ने पत्र लिखकर रुदौली गैस एजेंसी में गैस वितरण को लेकर की जा रही धांधली से अधिकारियों को अवगत कराया है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने होम डिलीवरी का न होना, अस्पष्ट और मनमाने ढंग से सिलेंडर की डिलीवरी कैंसिल कर देना तथा उपभोक्ताओं से अपमानजनक व्यवहार की बात कही है।उन्होंने तथ्यात्मक रूप से बुकिंग कैंसिल का उदाहरण अपनी चिट्ठी में लिखा है। नियमपूर्वक अपना सिलेंडर बुक करने के बाद उपभोक्ताओं के पास अस्पष्ट कारण बता कर उनकी बुकिंग कैंसिल की जा रही है।
भाजपा नेता आशीष शर्मा ने बताया कि जब उपभोक्ता अपने सिलेंडर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है तो ऐसे में तमाम उपभोक्ताओं के पास ‘consumer not found, Door closed aur consumer not accepting refill’ जैसे मैसेज हास्यास्पद आ रहे हैं। आश्चर्य की बात हैं कि इनमें से कई घरों पर सीसीटीवी लगे हुए जिनमें स्पष्ट है कि कोई गैस डिलीवरी करने आया ही नहीं। अपने सिलेंडर के लिए परेशान उपभोक्ताओं को पर्ची थमा दी जाती है और उनसे कहा जाता है कि जहां सिलेंडर वाली गाड़ी मिले सिलेंडर ले लो। ऐसे में उपभोक्ता दर बदर भटकता है। कड़ी धूप में महिलाएं सिलेंडर के लिए परेशान हो रही है। भाजपा नेता ने इन सभी विसंगतियों के जिम्मेदारों पर कारवाही की मांग करते हुए कहा कि होम डिलीवरी सुगमता से कराने की मांग की है ताकि किसी भी दशा में उपभोक्ता को एजेंसी का चक्कर न लगाना पड़े।

More Stories
जालौन २९ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रसारित जनपद जालौन की ताजा खबरे
जालौन २९ अप्रैल २६* उरई में सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त: