अयोध्या २२ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग
अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 5 मई से, तीन पालियों में होंगी परीक्षा
अयोध्या.
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आवासीय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 05 मई 2026 से प्रारंभ होकर 05 जून 2026 तक संचालित होंगी। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर सभी आवासीय परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों को नकल-विहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली प्रातः 8ः30 से 10ः30 बजे तक, द्वितीय पाली 11ः30 से 1ः30 बजे तक तथा तृतीय पाली 2ः30 से 4ः30 बजे तक चलेगी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक वि…
[15:02, 22/04/2026] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
अयोध्या.
अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरू होगी।
यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच शुरू हुई
जिला अस्पताल में इसके लिए विशेष काउंटर खोले गए हैं।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु अस्पताल पहुंचकर मेडिकल चेकअप करा रहे हैं।
अब तक लगभग 350 लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है।
जांच में नाक, कान, गला (ईएनटी) की जांच शामिल है।
ब्लड टेस्ट, हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप की भी जांच की जा रही है।
सभी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर द्वारा फिटनेस का आकलन किया जायेगा
फिजिशियन द्वारा स्वस्थ पाए जाने पर प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा.
अमरनाथ गुफा की कठिन यात्रा को देखते हुए यह प्रक्रिया सुरक्षा के लिहाज से जरूरी.
[15:02, 22/04/2026] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
लखनऊ.
UP विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, महिला आरक्षण और निंदा प्रस्ताव पर मचेगा घमासान! राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। इस सत्र के बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं।
[15:02, 22/04/2026] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग न्यूज़
अयोध्या :-
पांच घंटे लाइन में लगने के बाद मिला टिकट
राम नगरी अयोध्या में गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रा इस बार यात्रियों के लिए कठिन परीक्षा बन गई है।
कन्फर्म टिकट के लिए लोग सुबह 7 बजे से ही आरक्षण केंद्र पर लाइन में खड़े हो रहे हैं, बड़ी मुश्किल से टिकट मिल पा रहा है।
मुंबई, जम्मू-कश्मीर, देहरादून और चेन्नई रूट पर लंबी वेटिंग चल रही है, अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।
लाइनें खड़े यात्री विशाल कुमार ने बताया कि उन्हें अयोध्या से चेन्नई जाना था, इसके लिए वह सुबह 7 बजे लाइन में लग गए।
काउंटर 10 बजे खुला और करीब 11:40 बजे उन्हें मुश्किल से टिकट मिल सका।
कई यात्री टिकट न मिलने से मायूस लौट रहे हैं।
ब्रेकिंग
अयोध्या.
राम मंदिर परकोटा में बने शिव मंदिर शिखर पर 29 अप्रैल को ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अप्रैल को शाम 5 बजे राम मंदिर परकोटा स्थित शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने दी।
मुख्यमंत्री को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है और उनके हाथों से ही पूरा कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लगभग 1000 स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
शिव मंदिर परकोटा के उत्तर-पूर्वी कोने पर मंच तैयार किया जाएगा।
परकोटा के पूर्वी हिस्से में वीआईपी अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
यहां से सभी लोग ध्वजारोहण कार्यक्रम का सीधा दर्शन कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
गोपाल राव के अनुसार, मां भगवती और शेषावतार मंदिर पर भी 15 मई तक ध्वजारोहण होने की संभावना है।

More Stories
मथुरा 23 जून 26* अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गिरफ्तार*
मथुरा 23 जून 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 02 अभियुक्त को 14.440 किलो ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 23 जून 26* साइबर फ्राड की गयी 10,000/- रूपये धनाराशि पीडित के खाता में वापस करायी गयी ।*