अयोध्या १८ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर कुछ खास खबर। …
31 दिसंबर को होने वाले प्रतिष्ठा द्वादशी का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने प्रतिष्ठा द्वादशी का पंचदिवसीय कार्यक्रम जारी कर दिया है। नियमित मानस पाठ, कथा के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम सायंकाल से रात नौ बजे तक होंगे।
29 दिसम्बर को प्रातः आठ से दो बजे तक मानस पाठ,ढाई से साढ़े पांच बजे तक जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य द्वारा कथा एवं सायंकाल साढ़े पांच से सात बजे तक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा रामलीला की प्रस्तुति ।30 दिसम्बर को भी यही कार्यक्रम इसी समय रहेगा। इकतीस दिसम्बर को आठ से साढ़े बारह बजे तक मानस पाठ। दोपहर एक से तीन बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का उद्घाटन सत्र कार्यक्रम तदोपरान्त कथा। शाम छह से साढ़े सात बजे तक कवि सम्मेलन । इसके बाद अंशिका सिंह वाराणसी द्वारा प्रस्तुति।
पहली जनवरी को प्रातः आठ से दो बजे तक मानस पाठ, फिर ढाई से साढ़े पांच बजे तक कथा। इसके पश्चात छह से नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें अनूप जलोटा, तृप्त शाक्य के भजन के साथ ही फिरोजाबाद के मयूरी डांस ग्रुप द्वारा राम कथा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। दो जनवरी को दिन के कार्यक्रम और उनका समय यथावत रहेगा। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुरेश वाडेकर व संजोली पांडेय के कार्यक्रम होंगे। साथ ही शालीना चतुर्वेदी ग्रुप दिल्ली की ओर से कथक नृत्य नाटिका राम की शक्ति पूजा होगी।

More Stories
अयोध्या ११ मार्च २६ * कुरआन मजीद सारी दुनियां के लिए सरापा हिदायत : कारी अजीमुद्दीन,जामा मस्जिद सण्डवा में मुकम्मल हुआ कुरआन,आलम-ए-इस्लाम के लिए की गई दुआ
मथुरा 11 मार्च 26*थाना राया पुलिस द्वारा सास की तकिए से गला दबाकर हत्या करने वाली बहू व हत्या में शामिल उसके सहयोगी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।*
पूर्णिया बिहार 11 मार्च 26* बैंकों की सुरक्षा में पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण से अपराधियों में मचा हड़कंप