🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अयोध्या 🚨
अयोध्या १२ फरवरी २६ * 🛕 पंजाब से आए यात्री का कीमती बैग अयोध्या पुलिस ने किया सकुशल बरामद
अयोध्या: पंजाब से दर्शन करने आए जीवन कुमार मोदी (एडवोकेट) का आस्था रथ नंबर 14 में यात्रा के दौरान कीमती सामान से भरा बैग छूट गया था।
बैग गुम होने की सूचना मिलते ही अयोध्या कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कराई।
👮♂️ पुलिस की सक्रियता से यात्री का पूरा सामान सकुशल बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया गया।
बैग और कीमती सामान वापस मिलने पर यात्री जीवन कुमार मोदी ने खुशी जाहिर की और अयोध्या पुलिस की सराहना की।
👍 अयोध्या पुलिस की सजगता और ईमानदारी की हर ओर प्रशंसा हो रही है।

More Stories
देवबंद19मई26*ईमानदार निष्पक्ष अधिकारी रोजंत त्यागी चढ़े सियासी भेंट
मुंबई19मई26* बुलडोजर एक्शन, बांद्रा ईस्ट के ये 500 अवैध निर्माण ध्वस्त,*
कानपुर नगर19मई26*20 मई को दवा दुकानों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश*