अयोध्या १० अप्रैल २६ * अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद रेल मंत्री से की मुलाकात, रुदौली रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को सौंपा पत्र
भेलसर(अयोध्या)रुदौली रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्रीय रेलमंत्री को लिखित पत्र देकर शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की है।
सांसद प्रतिनिधि व सदस्य जिला विकास समन्यवय एंव निगरानी समिति जिला अयोध्या सरफराज नसरुल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रमुख रूप से अयोध्या कैंट(फैजाबाद)–दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14205 का रुदौली रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की है जिससे रूदौली क्षेत्र क्षेत्र के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिल सके। इसके साथ ही कोरोना काल में बंद हुई अयोध्या कैंट–कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14221 एवं लखनऊ–अयोध्या कैंट पैसेंजर ट्रेन संख्या 54232 को पुनः संचालित कराये जाने की भी मांग की है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि रुदौली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर दक्षिण दिशा में आने-जाने के लिए उचित प्रवेश मार्ग की व्यवस्था की जाए क्योंकि रुदौली नगर की बड़ी आबादी उसी दिशा में निवास करती है और यात्रियों की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल,महिला एवं पुरुष शौचालय,जलपान स्टॉल और टिकट वेंडिंग मशीन की व्यवस्था कराने की भी बात कही गई है।रेलवे स्टेशन के आसपास अंधेरे की समस्या को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा पश्चिमी ओवरब्रिज के नीचे स्थित रेलवे गेट को पुनःखोलने की मांग की है जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके।
सांसद ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि उक्त सभी जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं ताकि रूदौली क्षेत्र की जनता को जल्द राहत मिल सके।

More Stories
पूर्णिया बिहार 9 अप्रैल 26 वार्ड सदस्य की बेरहमी: प्रेमी जोड़े की पिटाई, मानवता शर्मसार*
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 *पूर्णिया में 9 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26* आयोजित हैकाथान प्रतियोगिता में एन.एस.आई.,कानपुर के वैज्ञानिकों ने श्रेष्ठता के झंडे गाड़े