अयोध्या 2 मार्च 26*थाने से लौटते समय महिला की मौत, विधायक रामचंद्र यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढस
भेलसर(अयोध्या)मां कामाख्या नगर पंचायत के सैदपुर गांव में जमीनी विवाद के मामले में थाने से लौट रही दलित महिला की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका अपने परिवार की एकमात्र सहारा थीं। उनके निधन से चार मासूम बच्चों के सामने पालन-पोषण और शिक्षा का संकट खड़ा हो गया है।
परिजनों के अनुसार महिला जमीन संबंधी विवाद को लेकर थाने गई थीं। लौटते समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।आनन-फानन में मदद की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
सूचना पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। विधायक ने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
उन्होंने मौके पर ही एसडीएम को बुलाकर पारिवारिक लाभ योजना, आवास योजना, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने को भी कहा।
विधायक ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
ग्रामीणों ने भी परिवार की मदद की मांग की है। प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
More Stories
कौशाम्बी 21सितंबर 26**सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता*
रायचूर कर्नाटक 21 सितंबर 26*भाकपा (माले) रेड स्टार की बैठक में आरएसएस के फासीवाद पर उठे सवाल*
हापुड़ 21 सितंबर 26*रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ में बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का भव्य स्वागत*