अयोध्या 18 मार्च 26*51 किलो की माला पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत, नामित सभासदों का सम्मान
भेलसर(अयोध्या)पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा के प्रांगण में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी एवं नामित सभासदों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में हुआ। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।
समारोह में मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी व माँ कामख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल उपस्थित रहे।विधायक रामचंद्र यादव व अन्य पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी को 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सभी नामित सभासदों को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मशहूर गायिका राधा चंचल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का संकल्प है। नगर और जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से काम किया जाएगा।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के समर्पित, अनुभवी और जनसेवा की भावना से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने से विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे।
रुदौली नगर पालिका परिषद पांच तथा मां कामाख्या नगर पंचायत के तीन नामित सभासदों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन तेज तिवारी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन चौरसिया, तेज तिवारी, ग्राम प्रधान विक्रमा यादव, निर्मल शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, डॉ. राधेश्याम रावत, राम प्रेस यादव, भीम सिंह, संजय जायसवाल, प्रधान रामू रावत, राम प्रताप यादव, सुरेश निषाद, राकेश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*