अयोध्या 17/11/25*पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम नरेश गुप्ता का लम्बी बीमारी बाद निधन
भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम नरेश गुप्ता का रविवार की देर रात्रि को लम्बी बीमारी के बाद मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार अपराह्न 12 बजे उनके पैतृक निवास ग्राम सभा ललुवापुर में किया गया।वे लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे और उपचार के लिए उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया है।

More Stories
अयोध्या २९ अप्रैल २६*भाजपा नेता आशीष शर्मा ने रुदौली गैस एजेंसी में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की
जालौन २९ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रसारित जनपद जालौन की ताजा खबरे
जालौन २९ अप्रैल २६* उरई में सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद