*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोध्या 15 अगस्त *नाले में मिला अज्ञात युवक का शव*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने नाले मे एक युवक का शव पड़ा देखा।जिसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कोतवाल रूदौली विनोद बाबू मिश्रा व शुजागंज चौकी प्रभारी दरवेश द्वेदी तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर नाले में पड़े युवक के शव को बाहर निकलवाया और मृतक युवक के शव की पहचान का काफी प्रयास किया लेकिन समाचार भेजे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी।कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने फोरेंसिक टीम को बुलाया जिसने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।शुजागंज चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक के शव की पहचान कराने के लिए क्षेत्र के लोगों बुलाकर काफ़ी प्रयास किया गया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे