अबोहर पंजाब 25 नवम्बर 26*लोकेश शर्मा और त्रिशा विवाह बंधन में बंधे, रिसेप्शन में विधायक संदीप जाखड़ सहित शहर की प्रमुख हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
अबोहर, 25 नवंबर (शर्मा/सोनू): अबोहर बाला जी कालोनी निवासी पत्रकार लोकेश शर्मा सुपुत्र स्व. कमल कांत शर्मा एवं राम प्यारी शर्मा का विवाह बरनाला निवासी जसविंदर सिंह एवं वरिंदर कौर की सुपुत्री त्रिशा के साथ 21 नवंबर को पूरे हर्षोल्लास एवं पारिवारिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह के दौरान दोनों परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। विवाह की खुशियों को आगे बढ़ाते हुए 23 नवंबर को अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित द जोर्बा में भव्य रिसेप्शन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक संदीप जाखड़, नगर निगम की मेयर पूजा वधवा, पूर्व मेयर विमल ठठई सहित शहर की अनेक प्रमुख हस्तियों, , नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, नगर थाना 2 के प्रभारी सुखमंदिर सिंह, चौकी सीडफार्म के प्रभारी भूपिंद्र सिंह, नगर थाना के एसएचओ सुखपाल सिंह, पार्षद पुनीत अरोड़ा, विपन शर्मा, एएसआई बलकौर सिंह, पत्रकार राघव नागपाल, दीपक मेहता, जतिन धवन, जग्गा व गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारिक वर्ग के प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से शिरकत की। सभी अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में अबोहर के मीडिया जगत एवं पत्रकार भाईचारे की ओर से भी विशेष रूप से पहुंचकर लोकेश शर्मा एवं त्रिशा को विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने इस पारिवारिक आयोजन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर दूल्हे के परिवार की ओर से केशव शर्मा, रमेश शर्मा, शंकरलाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, महेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, पवन शर्मा एवं समस्त नोहल परिवार ने मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे समारोह के दौरान खुशियों और उत्साह का माहौल बना रहा। उपस्थित सभी लोगों ने नवविवाहित जोड़े को जीवन की नई पारी की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके जीवन में प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
फोटो:1, नवदम्पत्ति व विधायक संदीप जाखड़।

More Stories
लखनऊ 25 नवम्बर 26*आजादी के 79 बरस बाद, संविधान दिवस पर फिर आजादी बचाने की निर्णायक लड़ाई
लखनऊ 25 नवम्बर 26*यूपी एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़।
नई दिल्ली 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें