अबोहर 05 अप्रैल* 25 ग्राम हैरोइन बरामद तस्कर को जेल भेजा।
संवाददाता – सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
अबोहर, 05 अप्रैल* (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई केवल सिंह ने 25 ग्राम हैरोइन आरोपी गौरव कुमार पुत्र रवि कुमार वासी गली नं. 3 शहीद भगत सिंह नगर अबोहर व सन्नी पुत्र काला सिंह वासी धर्म नगरी अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई केवल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गंगानगर रोड डीपीएस स्कूल के निकट जा रहे थे कि दो युवक एक्टीवा पर आते दिखाई दिये। शक के आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनसे 25 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान गौरव कुमार पुत्र रवि कुमार वासी गली नं. 3 शहीद भगत सिंह नगर अबोहर व सन्नी पुत्र काला सिंह वासी धर्म नगरी अबोहर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया था।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*