अनूपपुर2अगस्त24*जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)02 अगस्त 2024/ जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा 2025, कक्षा-6वीं हेतु केवल ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाईन आवेदन पत्र nvs!!navodaya vidyalaya samiti (rcil.gov.in) या https://www.navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/ANUPPUR/en/home/ के माध्यम से निःशुल्क भरे जा सकते हैं। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के प्राचार्य ने बताया है कि आवेदन केवल अनूपपुर जिले के कक्षा 5 वीं (2024-25) में अध्ययनरत विद्यार्थी ही कर सकते हैं। आवेदन करने हेतु विद्यार्थी की जन्म तिथि 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 तक (दोनो तिथियां सम्मिलित) के बीच का होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2024 है एवं परीक्षा की तिथि 18 जनवरी 2025 है। आवेदन पत्र केवल ऑनलाईन माध्यम से ही भरे जाएंगे।

More Stories
लखनऊ २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ २३ जून २०२६ * हादसे के बाद जागा एलडीए, अवैध बिल्डिंग पर फिर चला ध्वस्तीकरण का चाबुक, वर्ष 2016 में जारी हुआ था गिराने का आदेश, 10 वर्ष तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?
कौशाम्बी २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें