अनूपपुर26जुलाई24*बैगा, भारिया व सहरिया जनजातियों का हर घर होगा रोशन
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)26 जुलाई 2024/ भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना चलाई जा रही है। इसमें पीवीटीजी परिवारों के प्रत्येक अविद्युतीकृत घर को बिजली कनेक्शन देने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में बैगा, भारिया एवं सहरिया तीन विशेष पिछड़ी जनजातियां निवास करती हैं।
पीएम जन-मन योजना में इन जनजातियों के हर घर का चिन्हांकन कर अविद्युतीकृत घरों को विद्युतीकृत करने के लिये तेजी से प्रोसेस/फील्ड वर्क किया जा रहा है। इन पीवीटीजी परिवारों के चिन्हित घरों को बिजली कनेक्शन देकर विद्युतीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्यपूर्ति के लिये मध्यप्रदेश सरकार ने तेजी से कदम उठाए हैं।

More Stories
लखनऊ21मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर21मई26*12 घंटे में पांच गुमशुदा लड़कियां बरामद, भागलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई सफल
मथुरा21मई26 *थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक बारात में हुई कहांसुनी, विवाद एवं हुईं तोड़फोड़