अनूपपुर21जुलाई24*मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित पंच–ज अभियान अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण किया गया
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित पंच–ज अभियान अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत न्यायमूर्ति जे.के. महेश्वरी न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली ने पौधा रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे) 21 जुलाई 2024 को न्यायमूर्ति जे.के महेश्वरी न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के द्वारा अपने मध्य प्रदेश राज्य भ्रमण के दौरान मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित पंच–ज अभियान अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत* पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में पौधारोपण किया गया।
पंच–ज अभियान मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित है जिसके अंतर्गत पंच–ज अर्थात जल, जन,जंगल,जमीन,जानवर, का संरक्षण उक्त अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान पी. सी.गुप्ता के मार्गदर्शन में समस्त अनूपपुर जिले में वन विभाग एवं अन्य प्रशासनिक विभागों के समन्वय से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित का रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाशमणि त्रिपाठी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला न्यायालय अनूपपुर/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर पी.सी. गुप्ता, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला न्यायालय डिंडोरी नीना आशापुरे,
जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर से द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पटेल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका आध्या, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चैनवती ताराम, व्यवहार न्यायाधीश पारुल जैन,
तहसील सिविल न्यायालय कोतमा प्रथम जिला एवं अपर सत्र0न्यायाधीश जय सिंह सरोते,द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार उइके, व्यवहार न्यायाधीश रविंद्र कुमार शिल्पी, व्यवहार न्यायाधीश गुंजन गोड़,व्यवहार न्यायाधीश रश्मि बागरे,व्यवहार न्यायाधीश अरुण सिंह ठाकुर, तहसील सिविल न्यायालय राजेंद्र ग्राम से जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पवन संखवार, व्यवहार न्यायाधीश सुनील कुमार खरे, व्यवहार न्यायाधीश निखिल सिंघई, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार एवं समस्त पुलिस अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारिगण उपस्थित रहे।
More Stories
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*चौधरी स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती आज, सिसौली में जुटेंगे किसान
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, स्कॉर्पियो-डंपर की भीषण टक्कर में चार की मौत,,,