अनूपपुर18जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अनूपपुर की खास खबरें
[18/07, 4:40 pm] Rajesh Shivhare Anuppur MP: जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन 19 जुलाई को
दो चरणों में सदस्यों का होगा निर्वाचन
एसडीएम अनूपपुर होंगी पीठासीन अधिकारी
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)18 जुलाई 2024/ योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्रालय म.प्र. शासन भोपाल के निर्देशानुसार जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से 10 तथा नगरीय क्षेत्र के लिए नगरपालिका एवं नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से 1-1 समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला योजना समिति के सदस्यों हेतु निर्वाचन 19 जुलाई 2024 को प्रातः 8 बजे से जिला पंचायत सभागार में तथा नगरीय क्षेत्र के लिए जिला योजना समिति के सदस्यों हेतु 19 जुलाई 2024 को ही दोपहर 12 बजे से निर्वाचन होगा। कलेक्टर ने निर्वाचन का पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर दीपशिखा भगत को नियुक्त किया है।
कलेक्टर ने जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत, नगरपालिका एवं नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष, सदस्यों की प्रमाणित सूची उपलब्ध कराने तथा पहचान पत्र जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरपालिका एवं नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को उक्त दिवस में उपस्थित रहकर निर्वाचित सदस्यों के पहचान की पुष्टि के निर्देश दिए हैं।
[18/07, 4:41 pm] Rajesh Shivhare Anuppur MP: गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर स्कूलों में दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे आयोजित
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)18 जुलाई 2024/ जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 20 एवं 21 जुलाई को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 20 जुलाई को प्रार्थना सभा के बाद प्रार्थना स्थल में शिक्षकों द्वारा गुरू पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरु-शिष्य संस्कृति के विषय में बताया जाएगा। प्राचीनकाल में प्रचलित गुरूकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता भी विद्यालयों में आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार 21 जुलाई को विद्यालयों में माँ सरस्वती वंदना, गुरूजनों एवं शिक्षकों का सम्मान तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा गुरू संस्मरण पर संभाषण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 21 जुलाई को यथासंभव साधु संतो, गुरूजनों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, पूर्व छात्रों एवं आमजनों को भी आमंत्रित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*