अनूपपुर18जुलाई24*अवैध क्लीनिक एवं अस्पताल संचालन के लिए जांच, निरीक्षण दल गठित
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
18 जुलाई 2024/ अनूपपुर जिले के अंतर्गत संचालित अवैध अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक के जांच, निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु अपर कलेक्टर अमन वैष्णव ने अनूपपुर शहरी क्षेत्र एवं विकासखण्ड स्तर पर अधिकारियों का दल गठित किया है। अनूपपुर शहरी क्षेत्र हेतु संयुक्त कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा विकासखण्ड क्षेत्र हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी दल में शामिल हैं। अपर कलेक्टर ने गठित दल के सदस्यों को आपस में सम्पर्क एवं समन्वय कर अवैध रूप से संचालित अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक आदि के संबंध में समय-समय पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए हैं।

More Stories
रोहतास10जून26*आरपीएफ डेहरी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार*
लखनऊ10जून26*उत्तर प्रदेश के #PCS अफ़सर जो #DPC के बाद #IAS बनेंगे !! 📩
लखीमपुर10जून26*ठेकेदार बनकर दुकानदारों से ठगी का आरोप, नकली स्टीकर लगाकर लाखों की धोखाधड़ी!