अनूपपुर15सितम्बर24*उपपुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज द्वारा किया गया थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण एवं गणेश विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
सविता सोहाने, उपपुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज, के द्वारा रविवार की दोपहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी के साथ थाना कोतवाली अनूपपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी द्वारा थाने की साफ सफाई एवं थाना रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। हाल ही में थाना कोतवाली में सूदखोरी एवं धोखाधड़ी के आपराधिक प्रकरणों का पर्यवेक्षण किया गया।
थाना कोतवाली के औचक निरीक्षण के उपरांत डी.आई.जी. शहडोल जोन सविता सोहाने द्वारा अनूपपुर नगर में अंडरब्रिज के पास गणपति विसर्जन हेतु बने कुंड एवं रामसागर तालाब के पास बने कुंड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाकर थाना प्रभारी कोतवाली टी.आई. अरविंद जैन को दिशा निर्देश दिए गए।
More Stories
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*
सहारनपुर 23 सितंबर 26*सहारनपुर से एक बड़ी राहत भरी खबर है
नई दिल्ली २३ सितंबर २६*बंगाल की खाड़ी के गहन अवदाब से यूपी में ऑरेंज अलर्ट, 25-26 सितंबर को पूर्वी प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी