अनूपपुर01जून24*जिले में नमामि गंगे अभियान के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु समिति गठित
अनूपपुर( ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
01 जून 2024/ अनूपपुर जिले में 5 से 16 जून तक नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए अभियान चलाया जाएगा। अभियान में मनरेगा से निर्मित 05 वर्षों या अधिक पुराने जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्यों के साथ-साथ अपूर्ण कार्यों को भी पूर्ण कराया जाएगा। जो कार्य मनरेगा अंतर्गत अनुमत्य नही है, उन्हें अन्य मद जैसे 15 वां वित्त आयोग (टाईड फण्ड), 05 वां वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, डीएमएफ, पंचायत निधि, सांसद, विधायक निधि का उपयोग कर कराया जाएगा। जिले में नमामि गंगे अभियान के सुचारू संचालन एवं निगरानी हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर रहेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समिति के समन्वयक बनाए गए हैं। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री, उप संचालक कृषि, आजीविका विभाग के जिला परियोजना प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक, मनरेगा के परियोजना अधिकारी तथा डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0 के जिला परियोजना अधिकारी को जिला स्तरीय समिति का सदस्य बनाया गया है।

More Stories
लखनऊ12जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली12जून26**क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! आ गया वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल और नया फॉर्मेट*
लखनऊ12जून26*स्वच्छ परिवहन का विस्तार, स्मार्ट कनेक्टिविटी का सशक्त आधार!