अनूपपुर म0प्र05सितम्बर24*बेसहारा अस्वस्थ महिला को उसके परिवार व पुत्र से मिलवाया।
बेसहारा अनूपपुर नगर में घूमती मिली मानसिक अस्वस्थ महिला को कोतवाली पुलिस द्वारा उसके परिवारजन और छत्तीसगढ़ राज्य जाकर पुत्र से मिलवाया
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)यूपीआजतक
नगर में विगत 3 सितंबर की दोपहर बेसहारा भूखी प्यासी घूमती मिली मानसिक अस्वस्थ महिला की जानकारी रोशन पुरी एवं पंकज मिश्रा निवासी अनूपपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान को दी गई। जिनके निर्देश पर टी. आई.कोतवाली अरविंद जैन द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला सुनीता सिंह गौंड निवासी ग्राम अगरियानार को थाना कोतवाली परिसर में महिला डेस्क में महिला पुलिस बल के साथ रुकवाया जाकर भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई। महिला को उसके पति ग्राम अगरियानार जिला अनूपपुर निवासी भीमसेन गौंड से मिलवाया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला विगत करीब एक साल से छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में अपना घर सेवा आश्रम में रह रही थी और वहां अपने 4 वर्ष की पुत्र को छोड़कर भटकती हुई अनूपपुर आ गई थी।
थाना कोतवाली से प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू एवं महिला आरक्षक जानकी बैगा के द्वारा उक्त महिला को उसके पति के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के जिला कोरबा में ले जाकर ‘ अपना घर सेवा आश्रम में पुत्र से मिलाया जाकर महिला और उसके पति को पुत्र दिलाया गया एवं सकुशल महिला की अनूपपुर जिले में अपने घर और परिवार के बीच वापसी कराई गई। थाना कोतवाली जिला कोरबा छत्तीसगढ़ से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को दिनांक 11.7.2024 को छत्तीसगढ़ कोरबा में घूमते पाए जाने पर उसे उसके 3 वर्षीय पुत्र के साथ छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे अपना घर सेवा आश्रम कोरबा छत्तीसगढ़ में रुकवाया गया था।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*