अनूपपुर 18 सितम्बर 24*स्वच्छता पखवाड़े की सामूहिक भागीदारी से हुई शुरुआत
पुष्पराजगढ़ में सांसद हिमाद्री सिंह तथा अन्य स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि हुए शामिल
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)18 सितम्बर 2024/ स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत जिले के सभी जनपद क्षेत्रों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में युवा, महिलाएं तथा नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों, शासकीय सेवकों द्वारा उत्साह के साथ सहभागिता निभाई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के सपने को साकार बनाने में योगदान की अपील की जा रही है।
शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह पुष्पराजगढ़ जनपद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर एसडीएम सुधाकर सिंह बघेल, पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
सांसद हिमाद्री सिंह ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया तथा स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश सिंह ने उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
जनपद पंचायत अनूपपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष तेजभान सिंह सहित जनपद सदस्य चन्द्रवती सिंह, लाल बहादुर साहू, जनपद सीईओ ऊषा किरण गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण जन, विद्यार्थीगण शामिल हुए। सभी ने हाट बाजार बदरा स्थल का श्रमदान कर साफ-सफाई कार्य में सहभागिता निभाई।

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*