दीपक अवस्थी
अजीतमल औरैया02फरवरी*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल औरैया ने सरकार से कि मांग आगामी बजट में व्यापारियों को दी जाए राहत ,
सरकार द्वारा आगामी बजट में व्यापारियों की राहत की मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष रवि कांत वर्मा के निर्देश पर अनिल कुमार गुप्ता युवा जिला अध्यक्ष औरैया ने मांग करते हुए कहा कि महंगाई को देखते हुए नगद लेनदेन की सीमा बढ़ाकर 1 लाख के ऊपर की जाए, व्यापारी पेंशन योजना लागू की जाए ,प्रत्येक जिले में जीएसटी देने वाले 20 व्यापारियों को सम्मानित किया जाए व्यापारी को जीएसटी में छूट प्रदान की जाए ,रेपो रेट घटाकर लोन अकाउंट पर ब्याज की दरें घटाई जाए ,आयुष्मान कार्ड की भांति व्यापारी स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड बनाई जाए जिससे व्यापारी बीमार होने की दशा में अपना इलाज करा सके, गैस, डीजल ,पेट्रोल जीएसटी के अंतर्गत लाया जाय, हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा व्यापारियों से कहा गया था कि एक देश एक टैक्स रहेगा लेकिन जीएसटी को इसको भिन्न भिन्न स्लैप में बांट दिया इसको समाप्त किया जाए।

More Stories
अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त
लखनऊ २० फरवरी २६ * यूपी के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा!
लखनऊ २० फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में DM का ‘हंटर’, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप!