*BREAKING NEWS*
New Delhi June24*Monsoon Updates: इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट*
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। वहीं दूसरी और पश्चिम की ओर से आने वाली हवाओं के चलते मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसके चलते लोगों को मानसून बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है।बंगाल की खाड़ी में दो हफ्ते पहले आए रेमल चक्रवात के असर से मानसून को मिली गति भी अब लगभग खत्म हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 10 जून के बाद मानसून की रफ्तार धीमी हो गई और ये आगे नहीं बढ़ पा रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी बंगाल और बिहार के पूर्वी भाग में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल होने लगी है। जिसके चलते अगले चार से पांच दिनों में बंगाल, सिक्किम एवं पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं पूर्वी मानसून भी गति पकड़ सकता है, इसके बाद ये बिहार और झारखंड के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ सकता है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 21 अप्रैल 26 *लोक अदालत 9 मई को: जज कन्हैया चौधरी की अगुवाई में पूर्णिया तैयार*
लखनऊ २१ अप्रैल २६* पश्चिम बंगाल में योगी जी द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
कानपुनगर २१ अप्रैल २६**राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों की सहभागिता कम होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव / न्यायाधीश नराज*