Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।
Lucknow*उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने टोल की नए रेट लागू कर दिए हैं। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल पर 5 रुपए से 85 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तीनपहिया वाहनों का टोल 5 रुपए महंगा किया गया है। जबकि कार, जीप, वैन के लिए 10 रुपए अधिक टोल देना होगा। इसके अलावा भारी वाहनों पर 85 रुपए टोल अधिक देने होंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों (दोपहिया और तिपहिया) के लिए राहत दी गई है। यहां टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर वाहनों के लिए टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यात्रियों को पहले की तरह ही 350 रुपए का पेमेंट करना होगा।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी छोटे वाहनों (दोपहिया और तिपहिया) के लिए बड़ी राहत दी गई है। इस रूट पर भी छोटे वाहनों के लिए पुराने रेट ही लागू रहेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए आपको 315 रुपए खर्च करने होंगे।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले कार चालकों के लिए थोड़ी बुरी खबर है। पिछले साल की तुलना में इस साल कार के टोल टैक्स में 10 रुपए की वृद्धि की गई है।

More Stories
जयपुर13जून26*कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की_*
नैनीताल13जून2026*लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने 01किलो 22 ग्राम चरस के साथ 01 युवक गिरफ्तार
महोबा 13जून26*5 जोड़े का सम्मेलन में हुआ निकाह, आल इंडिया मंसूरी समाज ने सम्मेलन में कराई शादी