LAC और हिंद महासागर में दुश्मन की हर चाल पर रहेगी नजर, अमेरिका देगा भारत को सबसे तेज ‘आंख’
भारत के लिए नियंत्रण रेखा (LOC), वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और हिंद महासागर में दुश्मन पर नजर रख पाना आसान होने जा रहा है. भारत को अमेरिका की तरफ से मिलने वाले ‘एमक्यू 9बी प्रीडेटर आर्म्ड ड्रोन’ की वजह से दुश्मन के लिए इन संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की चालाकी कर पाना असंभव होगा. ये ड्रोन किसी भी विमान की तुलना में ज्यादा दूर तक उड़ान भर सकता है और काफी समय तक हवा में रह सकता है, दिन हो या रात, दोनों स्थिति में फुल मोशन वीडियो दे सकता है, इसकी मदद से अब भारत दुश्मन की हर एक हरकत की निगरानी रख सकेगा.
भारत और अमेरिका के बीच होने वाले इस सौदे की लागत तीन अरब डॉलर से भी अधिक है. इस सौदे के तहत 30 ‘एमक्यू 9बी प्रीडेटर आर्म्ड ड्रोन’ भारत को मिलेंगे. इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 5 साल तकत इस पर काम किया गया है और अब इस सौदे पर भारत को आखिरी फैसला लेना है.
More Stories
मथुरा 18 सितंबर 26*मथुरा की सबसे बड़ी चोरी का पर्दाफाश, 7 किलो सोना और 11 लाख नकद बरामद
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल