Auraiya 20 जून *अग्निपथ योजना के विरोध का जिले में नहीं पड़ा असर*
*शांति व्यवस्था कायम रखने में डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण*
*औरैया।* भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना में भर्ती हेतु लाई गई नई योजना अग्निपथ के विरोध में युवकों/छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन/भारत बंद आवाह्न के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से जिलाधिकारी औरैया प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद के समस्त थानो के अन्तर्गत स्थित महत्वपूर्ण संस्थानो/रेलवे स्टेशन/बस स्टैण्ड/टोल प्लाजा इत्यादि पर लगाये गये पुलिस बल की ड्यूटी प्वांटों को चेक किया गया तथा पुलिस बल को सतर्कता/मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही अधिकारियों द्वारा आम जनता/भूतपूर्व सैनिकों/संभ्रान्त व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर युवाओं/छात्रों को भ्रामक अफवाहों को नजरअंदाज करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने व शासकीय संपत्ति को नुकसान न पहुँचाने हेतु अपील की गयी। एसपी के निर्देशन में गठित ड्रोन/क्विक रेस्पांस टीमों द्वारा भी लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक