पंजाब 21 सितम्बर 2023* 2 चोरों से पुलिस रिमांड के दौरान 11 मोटरसाईकिल नगर थाना 1 ने किए बरामद
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 21 सितम्बर 2023* 2 चोरों से पुलिस रिमांड के दौरान 11 मोटरसाईकिल नगर थाना 1 ने किए बरामद
अबोहर, 21 सितम्बर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना 1 के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई रणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित दो आरोपियों अशोक कुमार उर्फ सोकी पुत्र गुरचरण सिंह वासी कबूलशाह खुब्बन व दलजीत सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह वासी चक्क मोजदीन उर्फ सूरघुरी थाना वेरोके से चार चोरी के मोटरसाईकिल बरामद किये थे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं.186, 18.9.23 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था रिमांड के दौरान डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने बताया कि पकड़े गए दो चोरों से 7 मोटरसाईकिल चोरी के और बरामद किये गये हैं। आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश कर रिमांड पर लिये जाने की संभावना है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
मथुरा 22 मार्च 26*राया ब्लॉक में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर*
नई दिल्ली 22 मार्च 26*तेरापंथी फाउडेस्न द्वारा वॉकाथॉन का आयोजन